Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहला चीनी शीत्सांग सप्ताह काठमांडू में शुरु

June 23, 2025

पहला चीनी शीत्सांग सप्ताह काठमांडू में शुरु

इंटरनेशनल डेस्क : पहला चीनी शीत्सांग सप्ताह कार्यक्रम इस सप्ताहांत में नेपाल की राजधानी काठमांडू में उद्घाटित हुआ। उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के विभिन्न जगतों के करीब एक हजार लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सभा की उपाध्यक्ष बिमला घिमिरे,नेपाल स्थित चीनी राजदूत छनसोंग, शीत्सांग वैदेशिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान संघ के उपाध्यक्ष ल्वो छुन ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया।

घिमिरे ने बताया कि नेपाल-चीन मित्रता की मजबूत नींव है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान हमेशा दोनों देशों के सम्बंधों का एक महत्वपूर्ण भाग है। इस गतिविधि ने नेपाली समाज के लिए गहराई से शीत्सांग जानने का सुअवसर प्रदान किया है।

राजदूत छनसोंग ने कहा कि शीत्सांग की विकास प्रक्रिया से चीन द्वारा आर्थिक व सामाजिक प्रगति और मानवाधिकार गारंटी बढ़ाने की सफलता दर्याशी गयी है। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले दोस्त सुखमय और रंग-बिरंगे शीत्सांग के बारे में और जानकारी पाएंगे। उद्घाटन समारोह में ल्हासा से आये कला मंडल ने तिब्बती विशेषता वाले गीत-नृत्य का प्रदर्शन किया। बता दें कि यह कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा। इस दौरान फिल्म प्रदर्शन, सांस्कृतिक व अध्ययन संगोष्ठी समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें