Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश में प्रथम कन्फ्यूशियस क्लासरूम का अनावरण

November 24, 2023

बांग्लादेश में प्रथम कन्फ्यूशियस क्लासरूम का अनावरण

बांग्लादेश में प्रथम कन्फ्यूशियस क्लासरूम का अनावरण 22 नवंबर को राजधानी ढाका में किया गया। उस दिन शांतो-मरियम-होंग्हे नाम वाले इस कन्फ्यूशियस क्लासरूम की अनावरण रस्म में बांग्लादेश में चीनी राजदूत याओ वन, बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के सहायक सचिव डॉ. नजरूल इस्लाम, चीनी होंग्हे कॉलेज के स्कूल बोर्ड अध्यक्ष होंग पो, बांग्लादेश के शांतो-मरियम नवाचार और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बोर्ड अध्यक्ष मुस्तफ़िजुल हक के साथ-साथ शिक्षक और छात्र सहित सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया।   

राजदूत याओ वन ने भाषण देते हुए कहा कि यह अनावरण इस कन्फ्यूशियस क्लासरूम के लिए नई शुरुआत बिंदु और मील का पत्थर है। उन्हें आशा है कि छात्र अवसर का लाभ उठाते हुए अच्छी तरह से चीनी भाषा सीखेंगे और चीन-बांग्लादेश मित्रता को विरासत में लेते हुए आगे बढ़ाएंगे।   

वहीं मुस्तफ़िजुल हक ने कहा कि शांतो-मरियम नवाचार और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय चीन के होंग्हे कॉलेज के साथ मिलकर इस कन्फ्यूशियस क्लासरूम के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाना चाहता है, ताकि यह चीन और बांग्लादेश के बीच शैक्षिक सहयोग और मानविकी आदान-प्रदान को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।

बता दें कि अप्रैल 2021 में शांतो-मरियम-होंग्हे कन्फ्यूशियस क्लासरूम की स्थापना हुई और वर्तमान में इसमें 400 से अधिक पंजीकृत छात्र हैं।

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें