Site icon Dainik Savera Times

वर्ष के पूर्वार्द्ध:तिब्बत नागरिक विमानन का यात्री प्रवाह 37 लाख

2025 के पूर्वार्द्ध में, शीत्सांग (तिब्बत) नागरिक उड्डयन ने सुरक्षित रूप से 34,000 उड़ानों की टेक-ऑफ और लैंडिंग सुनिश्चित की, 37 लाख का यात्री प्रवाह पूरा किया, और 26,000 टन का कार्गो और मेल थ्रूपुट पूरा किया, जो साल 2024 की पहली छमाही की तुलना में क्रमशः 4.2%, 3% और 7.9% की वृद्धि है।

आज, शीत्सांग (तिब्बत) में “1 प्रमुख और 7 शाखाओं” वाला हवाई अड्डा बन गया है, और इसका मार्ग नेटवर्क देश भर के प्रमुख शहरों के साथ-साथ नेपाल और सिंगापुर जैसे देशों को भी कवर करता है।

इस वर्ष शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और शीत्सांग में नागरिक उड्डयन के उद्घाटन की 60वीं वर्षगांठ है। पिछले 60 वर्षों में, शीत्सांग में हवाई अड्डों की संख्या 1 से बढ़कर 8 हो गई है, उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइनों की संख्या 1 से बढ़कर 12 हो गई है, मार्गों की संख्या 1 से बढ़कर 193 हो गई है, वार्षिक यात्री संख्या 2,160 से बढ़कर 76 लाख हो गई है, और वार्षिक माल और डाक यातायात 14.9 टन से बढ़कर 52,000 टन हो गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version