Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग में पहली लाइव स्ट्रीम व्यापारियों की प्रतियोगिता आयोजित 

December 16, 2024

शीत्सांग में पहली लाइव स्ट्रीम व्यापारियों की प्रतियोगिता आयोजित 

First Live Stream Traders Competition : चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में पहली लाइव स्ट्रीम व्यापारियों की प्रतियोगिता का फाइनल 14 दिसंबर को राजधानी ल्हासा में आयोजित हुआ। स्वायत्त प्रदेश के उपाध्यक्ष तानपा इस में उपस्थित हुए। उन्होंने तिब्बती उत्पादों के सर्वश्रेष्ठ सिफारिश कर्ताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

परिचय के अनुसार इस प्रतियोगिता की शुरुआत से पूरे प्रदेश के करीब 60 जिलों के 162 लाइव स्ट्रीम व्यापारियों ने प्राइमरी दौर में भाग लिया। इस दौरान कीड़ा जड़ी, सूखा मांस, कुकुरमुत्ता आदि स्थान विशेष कृषि उत्पाद क्लाउड प्लेटफोर्म पर प्रदर्शित किये गये। लाइम स्ट्रीम व्यापार की कुल रकम 1 करोड़ युवान से अधिक थी।

अंत में 22 व्यापारियों ने फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने लाइव स्ट्रीम से शहर व गांव को जोड़कर शीत्सांग के गुणवत्ता उत्पादों को हजारों घरों में पहुंचवाया और तिब्बती संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। इससे न सिर्फ शीत्सांग के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला, बल्कि अधिकतर लोगों को तिब्बत के विशिष्ट आकर्षण और संस्कृति की शोभा को महसूस कराया। तीव्र स्पर्द्धा के बाद 6 व्यापारियों को सर्वश्रेष्ठ तिब्बती उत्पादों के सिफारिशकर्ता की उपाधि प्राप्त हुई।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें