Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

“बेल्ट एंड रोड” जुड़े देशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रियों की पहली बैठक

November 7, 2023

“बेल्ट एंड रोड” जुड़े देशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रियों की पहली बैठक

“बेल्ट एंड रोड” से जुड़े देशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रियों की पहली बैठक 6 नवंबर को चीन के छोंगछिंग शहर में हुई। इस कार्यक्रम में ओमान, कंबोडिया, कजाकिस्तान और म्यांमार सहित 24 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

इन प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार वैश्विक आर्थिक सुधार और सतत विकास का एक प्रमुख चालक है। उन्होंने अनुसंधान और विकास क्षमताओं को बढ़ाने, वैज्ञानिक प्रतिभा को विकसित करने और सामूहिक रूप से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने के महत्व पर जोर दिया। 

चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री इन हेचुन ने घोषणा की कि चीन पांच क्षेत्रों में ठोस सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें सरकारी सहयोग को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी आदान-प्रदान का विस्तार करना, सहयोग के दायरे को व्यापक बनाना, उच्च स्तरीय सहयोग मंच स्थापित करना, वैश्विक वैज्ञानिक और तकनीकी प्रशासन में तेजी लाना शामिल है।

 (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें