Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पारिवारिक विवादों से निपटने के लिए ब्रिटेन में खुली पहली सिख अदालत

April 26, 2024

पारिवारिक विवादों से निपटने के लिए ब्रिटेन में खुली पहली सिख अदालत

लंदन: ब्रिटिश में सिख समुदाय के वकीलों ने पारिवारिक और नागरिक विवादों में फंसे समुदाय के लोगों के लिए विवाद समाधान मंच के रूप में एक नई अदालत स्थापित की है। ब्रिटेन की एक मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘द टाइम्स’ के मुताबिक पिछले सप्ताहांत लंदन के लिंकन इन के ओल्ड हॉल में धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ एक समारोह में सिख अदालत की शुरुआत की गई थी। लंदन के 33 वर्षीय वकील बलदीप सिंह ने अखबार को बताया कि यह एक धार्मिक न्यायाधिकरण नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सिख सिद्धांतों के अनुरूप संघर्ष और विवादों से निपटने के दौरान जरूरत के समय सिख परिवारों की सहायता करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें