गाजा: गाजा पट्टी में दो सहायता वितरण केंद्रों के पास इजरायल की ओर से की गयी गोलीबारी में शनिवार को कम से कम पांच फिलिस्तीनी मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।
फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने स्वास्थ्य अधिकारियों और गवाहों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट बताया कि गोलीबारी स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब छह बजे हुई। घटना के समय दक्षिणी शहर राफा में गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) द्वारा संचालित एक खाद्य वितरण केंद्र के पास बड़ी भीड़ जमा हुई थी। इज़रायल और अमेरिका दोनों के समर्थन से स्थापित इस साइट को शनिवार सुबह खोलने का कार्यक्रम था। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार बाद में चार शवों को खान यूनिस के नासिर अस्पताल ले जाया गया। गवाहों ने कहा कि इजरायली सैनिकों ने जीएचएफ सहायता स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर एक गोल चक्कर के पास गोलीबारी की। मध्य गाजा में एक अलग वितरण बिंदु के पास एक और फिलिस्तीनी के मारे जाने की खबर है।
यह भी पढ़ें- लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश, Nirmala Sitharaman का बड़ा कदम

