Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में बस पलटने से पांच की मौत, 20 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक बस पलट जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।डॉन ने बचाव सेवा जिला प्रभारी असलम के हवाले से बताया कि बस चालक को झपकी आने के चलते यह दुर्घटना हुई और वाहन पलट गया।सूफी संत के भक्तों को लेकर बस सखी सरवर से जैकोबाबाद वापस जा रही थी।घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायलों को राजनपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Exit mobile version