Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान में Cholesterol की दवा के सेवन से पांच लोगों ने गवाई जान

March 30, 2024

जापान में Cholesterol की दवा के सेवन से पांच लोगों ने गवाई जान

टोक्यो: जापान में शुक्रवार को कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने वाली बेनी-कोजी दवा का सेवन करने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी। जापान की दवा निर्माता कंपनी कोबायाशी फार्मास्युटिकल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उऩ्होंने अपने “बेनी-कोजी कोलेस्टे हेल्प” सप्लीमेंट सहित कई उत्पादों को वापस मंगाना शुरू कर दिया है।

इस दवा का लोग कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिये सेवन करते हैं। कंपनी के कहा था,“हमने सूचना मिलने के बाद तीन संपलीमेंट दवाइयां बेनी कोजी कोलेस्टे हेल्प और दो अन्य को बाजार से वापस ले लिया है।इन दवाइयों की जांच की जा रही है।” इन दवाओं में बेनी-कोजी (रेड यीस्ट चावल) नामक घटक डाला जाता है,

जिसकों हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए स्टैटिन के विकल्प के तौर पर देखा जाता है। लेकिन जानकार इसमें कैमिकल मिले होने से ऑर्गन डेमेज के डर की चेतावनी भी देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बेनी-कोजी दवा लेने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो जाती है और विशेष रूप से इसका असर गुर्दे पर पड़ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें