Site icon Dainik Savera Times

इटली में तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आकर पांच रेलकर्मयिों की मौत

रोम: उत्तरी इटली के ब्रैंडिज्जो स्टेशन के बाहर एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से पांच रेल कर्मचारियों की मौत हो गई।मीडिया के अनुसार देश के रेल नेटवर्क ऑपरेटर रेटे फेरोवेरिया इटालियाना (आरएफआई) ने बुधवार देर रात हुई घटना की पुष्टि की है।आरएफआई के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी को बताया कि कर्मचारी पटरियों पर नियमित रखरखाव का काम कर रहे थे, जब वे लगभग 160 किमी (100 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

स्थानीय प्रेस ने बताया कि ट्रेन में 12 डिब्बे थे, लेकिन उनमें सामान नहीं था।टय़ूरिन के अभियोजकों ने दुर्घटना की की जांच शुरू कर दी है।एक बयान में, इटली की प्रधान मंत्री जियोजर्यिा मेलोनी ने दुर्घटना पर दुख जताया।

Exit mobile version