Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में सेना के अभियान में पांच आतंकवादी ढेर, 3 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सेना के तीन अलग-अलग अभियानों में पांच आतंकवादियों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के केच, पंजगुर और झोब जिलों में गुरुवार रात को तीन अभियान चलाए। इस दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गये।

Exit mobile version