Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस के मिसाइल हमले में पांच यूक्रेनी लड़ाकू विमान हुए नष्ट

July 3, 2024

रूस के मिसाइल हमले में पांच यूक्रेनी लड़ाकू विमान हुए नष्ट

माॅस्को: रूसी सशस्त्र बलों ने सोमवार को यूक्रेन के पोल्टावा क्षेत्र में एक हवाई क्षेत्र पर मिसाइल हमला किया, जिसमें पांच यूक्रेनी एसयू-27 लड़ाकू विमान नष्ट हो गये।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी दी। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से बताया कि इस्कैंडर-एम ऑपरेशनल-टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम के हमले ने मायरहोरोड हवाई क्षेत्र में विमान पार्किंग क्षेत्र को निशाना बनाया तथा यूक्रेनी सशस्त्र बलों से संबंधित पांच एसयू-27 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया। हमले में मरम्मत किये जा रहे दो और विमान भी क्षतिग्रस्त हो गये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें