Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन में उल्लेखनीय वृद्धि

August 14, 2025

चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन में उल्लेखनीय वृद्धि

13 से 15 अगस्त तक, तीसरा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग आपूर्ति श्रृंखला पारिस्थितिक सम्मेलन दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में आयोजित किया जा रहा है। 14 अगस्त को, चीनी रसद और क्रय संघ ने सम्मेलन के दौरान “चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला की विकास रिपोर्ट (2025)” जारी की। 

रिपोर्ट के अनुसार, हाल के वर्षों में चीन के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग का तेजी से विकास हुआ है, और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग आपूर्ति श्रृंखला की लचीलेपन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। त्वरित बाजार विकास और देश की सिलसिलेवार वृद्धिशील नीतियों से प्रेरित होकर,चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग अच्छी विकास गति बनाए हुए है।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में, चीनी इलेक्ट्रॉनिक सूचना निर्माण उद्योग का बाजार पैमाना लगभग 215.9 खरब युआन तक पहुँच गया, जो साल 2023 की तुलना में 6.1% अधिक था। देश में सूचनाकरण और डिजिटलीकरण के त्वरित विकास के साथ-साथ, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उत्पादों की बाजार मांग मजबूत है, जिससे उद्योग की निरंतर वृद्धि को गति मिल रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुप्रयोगों के त्वरित कार्यान्वयन के चलते, एआई मोबाइल फोन और एआई पर्सनल कंप्यूटर जैसे उत्पादों की प्रवेश दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे उद्योग में नई वृद्धि की गति आई है।

उधर, इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्यमों की संख्या से देखा जाए, तो साल 2024 में चीन में इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्यमों की संख्या लगभग 42,000 थी, यह संख्या साल 2023 से लगभग 9% अधिक थी।

आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष की पहली छमाही में, चीन के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने स्थिर वृद्धि बनाए रखी। निर्धारित आकार से ऊपर के इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योगों ने 80.4 खरब युआन का परिचालन राजस्व प्राप्त किया, जिसमें वर्ष 2024 की पहली छमाही की तुलना में 9.4% की वृद्धि हुई। इसके साथ ही, तकनीकी नवाचार निरंतर गहराता रहा, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बिग डेटा और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के त्वरित अनुप्रयोग ने उच्च-स्तरीय उत्पाद उन्नयन को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया और उद्योग की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें