Site icon Dainik Savera Times

चीनी रक्षा मंत्रालय ने चीनी विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप के उड़ान प्रशिक्षण का विवरण जारी किया

Chinese aircraft carrier strike group

Chinese aircraft carrier strike group

15 दिसंबर की दोपहर को, चीनी रक्षा मंत्रालय के सूचना ब्यूरो के उप निदेशक और रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल च्यांग बिन ने हाल ही में सैन्य संबंधी मुद्दों पर जानकारी जारी की। एक रिपोर्टर ने पूछा कि खबरों के मुताबिक, चीनी विमानवाहक पोत स्ट्राइक समूहों के उड़ान प्रशिक्षण के संबंध में जापान ने हाल ही में अपना रुख बदलते हुए दावा किया है कि उसे चीन से पूर्व सूचना तो मिली थी, लेकिन प्रशिक्षण के समय और क्षेत्र जैसी विशिष्ट जानकारियों के अभाव में वह जोखिम से बचाव के लिए पर्याप्त जानकारी प्राप्त करने में विफल रहा। इस पर प्रवक्ता की क्या टिप्पणी है?

च्यांग बिन ने कहा कि इस घटना के तथ्य स्पष्ट हैं और सबूत निर्णायक हैं, जिससे जापानी पक्ष के लिए बहाने बनाने या इसे नकारने की कोई गुंजाइश नहीं बचती है। वास्तविक स्थिति इस प्रकार है: 6 दिसंबर को, लियाओनिंग विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप के जहाज 101 ने जापान को सूचित किया कि चीनी पक्ष विमानवाहक पोत आधारित विमान उड़ान प्रशिक्षण आयोजित करेगा, जिसकी पुष्टि जापानी जहाज 116 ने की।

इसके बाद, चीनी जहाज 101 ने जापान पक्ष को फिर से सूचित किया कि विमानवाहक पोत आधारित विमान उड़ान प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे शुरू होने और लगभग 6 घंटे तक चलने की उम्मीद है, प्रशिक्षण मुख्य रूप से विमानवाहक पोत के दक्षिण क्षेत्र में होगा, जिसकी पुष्टि जापानी जहाज 116 ने फिर से की। इन परिस्थितियों में भी, जापानी पक्ष ने बार-बार विमान भेजकर चीनी प्रशिक्षण हवाई क्षेत्र और जलक्षेत्र में घुसपैठ की, जिससे उड़ान सुरक्षा को खतरा और उत्पीड़न हुआ। इसके लिए जापानी पक्ष पूरी तरह से जिम्मेदार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version