Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

तूफान के कारण उड़ानें हुई रद्द, स्कूलों को बंद करने की घोषणा

October 4, 2023

तूफान के कारण उड़ानें हुई रद्द, स्कूलों को बंद करने की घोषणा

ताइपेः ताइवान में ‘कोइनु’ तूफान के प्रभाव से तेज हवाओं व बारिश के दौर को देखते हुए बुधवार को कई हिस्सों में उड़ानें रद्द कर दीं गईं और स्कूल बंद करने की घोषणा की गई। नागरिक उड्डयन प्रशासन के अनुसार, ताइवान के हवाई अड्डों से बुधवार को कम से कम 93 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नौवहन और पत्तन ब्यूरो ने 96 नौका सेवाएं रद्द करने की जानकारी दी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Boney Kapoor ने पहली बार खाले Sridevi के बड़े राज, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तूफान बुधवार या बृहस्पतिवार की सुबह ताइवान के दक्षिणपूर्वी हिस्से में दस्तक दे सकता है। उत्तरी और पूर्वी ताइवान में बुधवार को तूफान के प्रभाव से बारिश होती रही और बाद में दिन के समय पूर्वी तट और दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की आशंका है। ताइवान के पेंघु, ऑíचड और ग्रीन द्वीप समेत तीन द्वीपों पर स्कूल और दफ्तरों को बेहद खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर बंद करने की घोषणा कर दी गई है।

दक्षिणी पिंगटुंग काउंटी के कुछ हिस्सों में भी बंद की घोषणा की गई है। ताइवान के मौसम ब्यूरो के अनुसार, तूफान बुधवार सुबह 155 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवाओं के साथ ताइवान की ओर बढ़ रहा है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अपने कुछ क्षेत्रों के लिए बुधवार को कोइनु तूफान को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  बड़ी खबर: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

चीन के झेजियांग और फुजियान प्रांतों के तटीय क्षेत्रों में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसको देखते हुए यहां नौका सेवाएं रद्द कर दी गई है और मछली पकड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें