Site icon Dainik Savera Times

Indonesia के पश्चिमी सुमात्रा में आयी बाढ़, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

जकार्ता: इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गयी एवं 10 अन्य लापता हो गए है। स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी फजर सुकमा की आपातकालीन इकाई के प्रमुख ने कहा कि गुरुवार को भारी

बारिश के कारण प्रांत के 10 जिलों और कस्बों में बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिससे पुल ढह गए और घर बह गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सड़कें जलमग्न हो गईं, परिवहन ठप हो गया और हजारों लोग प्रभावित हुए और उन्हें अपना स्थान खाली करना पड़ा। उन्होंने बताया, “पेसिसिर सेलाटन रीजेंसी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हो गए।

परियामन रीजेंसी में दो लोग मारे गए और एक अन्य लापता हो गया।” सुकमा ने कहा, “बाढ़ गुरुवार को शुरु हुई , लेकिन अब पानी कम होना शुरू हो गया है।” उन्होंने कहा कि भोजन, कंबल, दवा और अन्य आपूर्ति आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है। सुकमा ने कहा, “हमने प्रभावित लोगों की मदद के लिए भोजन वितरण केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किए हैं।”

Exit mobile version