Site icon Dainik Savera Times

तूफान के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई भयंकर तबाही… 65 लाेगाें की मौत, 39 लापता

हनोई : वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में प्रबल तूफान यागी और उसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या मंगलवार सुबह 65 हो गई, जबकि 39 अन्य लोग लापता हैं। देश के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी हैं। मंत्रालय ने बताया कि तूफान के कारण 752 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से क्वांग निन्ह प्रांत में 536 और हाई फोंग शहर में 81 घायल शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लाओ काई और येन बाई प्रांतों में थाओ नदी का जल स्तर मंगलवार सुबह 1968 और 2008 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से एक मीटर अधिक हो गया। राजधानी हनोई में बुई और काऊ नदियों का पानी उच्चतम चेतावनी स्तर 3 पर पहुंच गया है। वियतनाम समाचार एजेंसी ने बताया कि हनोई में रेड नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण सोमवार रात से शहर के कई आंतरिक इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है।

वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 5 तूफान प्रभावित प्रांतों की सहायता के लिए 2024 के केंद्रीय बजट रिजर्व से 100 अरब वियतनामी डोंग (लगभग 40 लाख अमेरिकी डॉलर) आवंटित करने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version