Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Florida Accident: फ्लोरिडा में हुआ बड़ा हादसा , ट्रक की टक्कर लगने से बस में सवार आठ लोगों की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

May 15, 2024

Florida Accident: फ्लोरिडा में हुआ बड़ा हादसा , ट्रक की टक्कर लगने से बस में सवार आठ लोगों की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

ओकाला :- फ्लोरिडा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। फ्लोरिडा हाईवे गश्ती दल ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने मंगलवार सुबह एक बस में टक्कर मार दी थी। इस मामले पर अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को उत्तरी फ्लोरिडा में मजदूरों को ले जा रही एक बस एक पिकअप ट्रक से टकरा गई और फिर पलट गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए।

एफएचपी ने एक बयान में कहा कि ट्रक चालक ब्रयान मैक्लीन होवार्ड पर नशे की हालत में लोगों की जान लेने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हो गए। बस में 53 खेतिहर श्रमिकों को ले जाया जा रहा था तभी सुबह करीब 6.40 बजे ओर्लाडों के उत्तर में करीब 80 किलोमीटर दूर मेरियन काउंटी में यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें