Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी संसद के इतिहास में हुआ पहली बार, पद से हटाए गए स्पीकर Kevin McCarthy

October 4, 2023

अमेरिकी संसद के इतिहास में हुआ पहली बार, पद से हटाए गए स्पीकर Kevin McCarthy

वाशिंगटनः अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर रिपब्लिकन पार्टी के केविन मैक्कार्थी को देश के इतिहास में पहली बार एक ऐतिहासिक विधायी वोट में पद से हटा दिया गया। मैक्कार्थी ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह दोबारा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह कांग्रेस से इस्तीफा देंगे या नहीं। मैक्कार्थी को हटाने के प्रयास का नेतृत्व साथी रिपब्लिकन मैट गेट्ज़ ने किया था, जो कट्टरपंथियों के एक समूह के सदस्य हैं और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ जुड़ाव के लिए अक्सर एमएजीए विंग कहा जाता है, जिनके अभियान का नारा ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन‘ (एमएजीए) है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Varanasi में ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 8 लोगों की मौत

मैक्कार्थी की विदाई की कहानी का सूत्र उसके स्पीकर बनने की कहानी में ही रख दिया गया था। उन्हें जनवरी में अपनी ही पार्टी के भीतर एक लंबी लड़ाई में अध्यक्ष पद हासिल हुआ जो उनकी जीवन भर की महत्वाकांक्षा थी। उन्होंने 15वें दौर के मतदान में कट्टरपंथियों के साथ एक समझौते में जीत हासिल की, जिन्होंने यह रियायत ली थी कि कोई भी एक सदस्य उन्हें हटाने की पहल कर सकता है। गेट्ज़ ने स्पीकर के पद से उन्हें हटाने के लिए प्रस्ताव पेश करने के लिए उस शर्त का उपयोग किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Congress सरकार की शक्ति योजना ने Karnataka की महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर : Rahul Gandhi

उन्हें हाटने के पक्ष में 216 और विरोध में 210 मत पड़े जिसमें आठ रिपब्लिकन ने डेमोक्रेट के साथ मतदान किया। मतदान की अध्यक्षता करने वाले रिपब्लिकन ने कहा, ‘अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष का पद रिक्त घोषित किया जाता है।‘ उत्तरी कैरोलिना के प्रतिनिधि पैट्रिक मैकहेनरी ने रिपब्लिकन द्वारा नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। मैक्कार्थी की परेशानी का मौजूदा दौर संघीय सरकार की फंडिंग को लेकर शुरू हुआ। यूक्रेन के लिए फंडिंग और अन्य मुद्दों पर दोनों पार्टयिों के बीच गतिरोध था। स्पीकर डेमोक्रेट्स के साथ एक समझौते पर पहुंचे और नवंबर के मध्य तक सरकार को फंड देते हुए विधेयकों को पारित करने में कामयाब रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें