China State Foreign Exchange Administration : चीनी राज्य विदेशी मुद्रा प्रशासन द्वारा 18 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 में, बैंकों ने 13 ख़रब 4 अरब आरएमबी खरीदा और 16 खरब 28 अरब 80 करोड़ आरएमबी बेचा। अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में, जनवरी 2025 में बैंकों ने 1 खरब 81 अरब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर खरीदे और 2 खरब 26 अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर बेचे।अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में, जनवरी 2025 में, ग्राहकों की ओर से बैंकों की विदेश-सम्बंधित आय 6 खरब 8 अरब 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी और विदेशी भुगतान 6 खरब 35 अरब अमेरिकी डॉलर था।
चीनी राज्य विदेशी मुद्रा प्रशासन के सम्बंधित प्रभारी ने कहा कि जनवरी माह में, माल व्यापार के अंतर्गत सीमा पार निधियों का शुद्ध प्रवाह 70 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह इतिहास में इसी अवधि के लिए एक उच्चतम रिकार्ड है। विदेशी पूंजी लगातार घरेलू बांड खरीद रही है, तथा रेनमिनबी परिसंपत्तियां रखने की इच्छा स्थिर बनी हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन का विदेशी मुद्रा बाजार स्थिर और व्यवस्थित बना हुआ है, और भविष्य में सुचारू रूप से संचालन जारी रखने के लिए आधार और स्थितियाँ मौजूद हैं।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...