Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी संवाददाताओं ने किया वुहान का दौरा

May 17, 2025

विदेशी संवाददाताओं ने किया वुहान का दौरा

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ सीजीटीएन ने हाल में “चीन की सैर वुहान की खोज” नामक संयुक्त इंटरव्यू शुरू किया। चीन स्थित नेपाल व वियतनाम के राजदूतों समेत पांच देशों के राजनयिकों और वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, लाओस और तुर्किये के 20 संवाददाताओं ने वुहान का दौरा किया।
यात्रा के दौरान कई देशों के संवाददाताओं ने वुहान में विज्ञान व प्रौद्योगिकी, पारिस्थितिकी, संस्कृति व पर्यटन और परिवहन आदि के विकास का गहन अनुभव किया। चीनी और विदेशी मीडिया संस्थाओं ने मिलकर वीडियो बनाए।

वुहान के तोंगहू नई प्रौद्योगिकी विकास क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा ऑप्टिकल फाइबर केबल का अनुसंधान, विकास और विनिर्माण आधार है। यहां पर विदेशी संवाददाताओं ने चीन की पहली निलंबित हवाई रेलगाड़ी का अनुभव किया और मुख्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी उद्यमों का दौरा किया।

वहीं, वुहान दुनिया में पहला बड़ी आबादी वाला “अंतर्राष्ट्रीय आर्द्रभूमि शहर” है। बहु स्तरीय आर्द्रभूमि संरक्षण प्रणाली के निर्माण के जरिए वुहान में शहर और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व कायम रहता है। विदेशी संवाददाताओं को नदी व झील के प्रबंधन और यांग्त्ज़ी नदी पोरपोइज़ के संरक्षण में अधिक जानकारी मिली।

गौरतलब है कि वुहान का इतिहास 3,500 वर्ष पुराना है। विदेशी संवाददाताओं ने वुहान में यांग्त्ज़ी नदी संस्कृति और स्थानीय संस्कृति को महसूस किया। कई दिनों की यात्रा से वुहान पर विदेशी दोस्तों की समझ काफी हद तक बढ़ी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें