Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के अवसर के प्रति विदेशी प्रदर्शक आशावादी 

July 19, 2025

चीन के अवसर के प्रति विदेशी प्रदर्शक आशावादी 

तीसरा अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो (सीआईएससीई) चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। दुनिया में आपूर्ति श्रृंखला के विषय पर पहला राष्ट्रीय मेला होने के नाते सीआईएससीई वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला में सहयोग बढ़ाने और तकनीकी नवाचार में तेजी लाने का मुख्य पुल बन गया है। सीआईएससीई में उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और विदेशी उद्यमों के प्रतिनिधियों ने कहा कि चीन में निरंतर नवाचार और उन्नयन हो रही आपूर्ति श्रृंखला उन्हें सहयोग के ज्यादा अवसर देती है।

अमेरिका के एनवीडिया कॉर्पोरेशन के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा कि चीन की आपूर्ति श्रृंखला एक चमत्कार है। चीन का ओपन सोर्स एआई वैश्विक प्रगति के लिए उत्प्रेरक है। इससे सभी देशों और व्यवसायों को एआई क्रांति में भाग लेने का अवसर मिला। इसके साथ ओपन सोर्स एआई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे तकनीकी मानकों, प्रदर्शन मानदंडों और सुरक्षा संरक्षण उपायों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

जापान की कंपनी पैनासोनिक के वैश्विक उपाध्यक्ष होमा टेटसुरो ने कहा कि चीन की आपूर्ति श्रृंखला अधिक सुदृढ़ और उन्नत होती जा रही है। पैनासोनिक के कई घरेलू उपकरण और आवासीय उत्पाद चीन में विकसित और निर्मित होते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव जॉन डेंटन ने कहा कि चीन के बाहर से अधिकाधिक प्रदर्शक सीआईएससीई में भाग लेते हैं। अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के अलावा, चीन में निवेश करने की संभावना है। वास्तव में सीआईएससीई न सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि यह अर्थव्यवस्था, व्यवसाय और लोगों को भी जोड़ सकता है। इससे विश्व आर्थिक पुनरोत्थान और आर्थिक समृद्धि को मदद मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें