इंटरनेशनल डेस्क: सम्बंधित पक्षों से मिली ख़बर के अनुसार चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के समारोह के लिए प्रेस केंद्र 27 अगस्त से बाहरी अतिथियों का स्वागत करना शुरू करेगा। प्रेस केंद्र पेइचिंग के मीडिया सेंटर होटल में स्थित है जो समारोह को कवर करने आए चीनी और विदेशी पत्रकारों के प्रेस परिचय-पत्रों का प्रसंस्करण, स्मारक गतिविधियों से सम्बंधित साक्षात्कारों की व्यवस्था, और प्रसारण संचार साधन, डेटा सेवाएँ और समाचार साक्षात्कारों पर परामर्श प्रदान करने के लिए समर्पित है।
प्रेस केंद्र के घरेलू पत्रकारों के स्वागत डेस्क के लिए संपर्क नंबर (फैक्स) है: 01068510125; हांगकांग, मकाओ और थाईवान के पत्रकारों के स्वागत डेस्क के लिए संपर्क नंबर (फैक्स) है: 01068510109 और विदेशी पत्रकारों के स्वागत डेस्क के लिए संपर्क नंबर (फैक्स) है: 01068510108।
प्रेस केंद्र की वेबसाइट (https://www.kzjn80.cn) और सम्बंधित प्लेटफॉर्म खाते 25 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे। प्रेस केंद्र की वेबसाइट शिन्हुआनेट द्वारा बनाई गई है। यह वेबसाइट समारोह से सम्बंधित अद्यतन, घोषणाएँ और सूचनाएँ शीघ्रता से प्रकाशित करेगी, प्रेस केंद्र द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रेस वार्ता और दौरों को कवर करेगी, और चीनी एवं विदेशी पत्रकारों के लिए रिपोर्टिंग को सुविधाजनक बनाने हेतु सम्बंधित जानकारी और पृष्ठभूमि सामग्री प्रदान करेगी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
ये भी पढ़ें : Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर
मेष: दिन शुभ रहेगा...