Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के गृह मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा 

October 21, 2023

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के गृह मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा 
सिंगापुरः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर के गृह और कानून मंत्री के. षणमुगम से शनिवार को मुलाकात की और उनके साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम और द्विपक्षीय संबंधों को अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया की अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर पहुंचे। वह वियतनाम की चार दिवसीय आधिकारिक यात्र के बाद यहां आये हैं।
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आज, गृह और कानून मंत्री के. षणमुगम से मिलकर खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इस बीच क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री की षणमुगम के साथ मुलाकात ंिसगापुर के उनके समकक्ष विवियन बालकृष्णन, उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, व्यापार एवं उद्योग मंत्री गैन किम योंग और वरिष्ठ मंत्री टेयो ची हीन से मुलाकात के एक दिन बाद हुई।
जयशंकर ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से बातचीत की और यहां भारत के आसियान तथा पूर्वी एशिया के राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि जयशंकर की यात्रा सिंगापुर और भारत के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक संबंधों की पुष्टि करती है जो रणनीतिक विश्वास की मजबूत नींव पर बने हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें