Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की

December 15, 2025

चीन और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की

चीन और सऊदी अरब के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए, सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के निमंत्रण पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 14 दिसंबर को सऊदी अरब की यात्रा शुरू की। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की। उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध की समीक्षा की और अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच उच्च स्तर के सहयोग के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चीन और सऊदी अरब के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों ने समान आदर्शों को साझा किया है और दोनों देशों के बीच संबंधों का बड़ा विकास हुआ है, जिससे दोनों देशों के मित्रवत लोगों को पारस्परिक लाभ प्राप्त हुआ है।

विदेश मंत्री वांग यी और विदेश मंत्री फैसल ने चीन-सऊदी अरब उच्च स्तरीय संयुक्त समिति की राजनीतिक उपसमिति की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि वे एक-दूसरे के मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखेंगे, दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्रस्तावित कई प्रमुख पहलों को लागू करेंगे और दोनों मित्र देशों को सुरक्षा, स्थिरता, विकास और समृद्धि प्राप्त करने में सहायता करेंगे।

सऊदी अरब ने एक-चीन नीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस बात पर जोर दिया कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार ही पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है और थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अविभाज्य हिस्सा है।

चीन, ईरान के साथ संबंधों को विकसित करने और मजबूत करने में सऊदी अरब का समर्थन करता है और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता प्राप्त करने में सऊदी अरब की अग्रणी भूमिका और प्रयासों की सराहना करता है।

दोनों पक्षों ने समान चिंताओं से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और संचार एवं समन्वय को मजबूत करने की अपनी मंशा व्यक्त की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें