Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी विद्वानों के विचार में चीन के “दो सत्रों” में निश्चितता और अवसर हैं

March 10, 2026

विदेशी विद्वानों के विचार में चीन के “दो सत्रों” में निश्चितता और अवसर हैं

Foreign scholars view China: हर साल मार्च के शुरू में चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एनपीसी और सीपीपीसीसी के वार्षिक सम्मेलन (दो सत्र) न केवल चीन के राष्ट्रीय राजनीतिक जगत में प्रमुख घटना हैं, बल्कि दुनिया के लिए चीन को देखने और समझने के लिए एक महत्वपूर्ण खिड़की भी हैं। 2026 के “दो सत्रों” की कार्यसूची ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है।

इन दिनों, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के पत्रकारों के साथ विशेष साक्षात्कार में विभिन्न देशों के अधिकारियों, विशेषज्ञों, विद्वानों और मीडिया हस्तियों ने कहा कि वैश्विक परिवर्तनों के बीच, चीन एक बार फिर स्थिरता, शांतिपूर्ण विकास और दुनिया को लाभ पहुंचाने का सकारात्मक संकेत दे रहा है। उनके विचार में “15वीं पंचवर्षीय योजना” के पूर्णतः लागू होने के साथ, चीन द्वारा वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को और बढ़ावा देने, एक मजबूत घरेलू बाजार बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का विस्तार करने के उपाय वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक निश्चितता और सहयोग के अवसर लाएंगे।

श्रीलंकाई कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष वीरसुमाना वीरसिंघे ने चीन द्वारा 2025 के विकास लक्ष्यों को हासिल करने की जमकर प्रशंसा की और इसे जटिल एवं चुनौतीपूर्ण घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय परिवेश के बीच एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार परिवेश में चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक संघर्षों के दबाव के बावजूद चीनी अर्थव्यवस्था द्वारा प्रदर्शित लचीलापन और सुरक्षा विशेष रूप से सराहनीय है, जो “15वीं पंचवर्षीय योजना” की सफल शुरुआत के लिए एक ठोस आधार प्रदान करती है।

वीरसिंघे ने यह भी कहा कि चीन की ठोस विकासात्मक उपलब्धियों ने उसकी राजनीतिक व्यवस्था की श्रेष्ठता को प्रदर्शित किया है, जिससे विकासशील देशों को अपने आधुनिकीकरण प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण और मूल्यवान सबक मिलते हैं।

चीन में नेपाली दूतावास की कार्यवाहक राजदूत रोशन खनाल ने कहा कि “दो सत्रों” की पहली बार पर्यवेक्षक के रूप में, वह चीन के इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्यान “15वीं पंचवर्षीय योजना” पर है। वह चीन के विकास के प्रमुख क्षेत्रों, जिनमें नवाचार को बढ़ावा देना, आधुनिक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण करना और उच्च स्तरीय उदारीकरण का विस्तार करना शामिल है, पर बहुत ध्यान देती हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि चीन नवाचार-संचालित विकास में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

पाकिस्तान के प्रख्यात राजनीतिक अर्थशास्त्री शकील रेमी ने बताया कि “15वीं पंचवर्षीय योजना” चीन के भविष्य के विकास की दिशा निर्धारित करती है, जो चीन के आधुनिकीकरण के खाके को साकार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वैश्विक आर्थिक विकास में लगातार लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में, चीन के नीतिगत निर्णयों का विश्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही, चीन की समाजवादी बाजार अर्थव्यवस्था प्रणाली में निरंतर सुधार होगा, जिससे विश्व को नवाचार और स्थिरता को मिलाकर एक नया विकास पथ प्राप्त होगा।

बांग्लादेशी सरकारी अधिकारी और शिक्षा विद्वान एमडी सैफुल इस्लाम ने कहा कि वह व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण में सुधार, डिजिटल शिक्षा के विकास और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए चीन के प्रयासों में बहुत रुचि रखते हैं, और छात्रवृत्ति, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम और डिजिटल शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बांग्लादेश के साथ चीन के सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें