Site icon Dainik Savera Times

तुर्की में जंगल की आग पर पाया काबू, पराली जलाने से लगी थी आग

अंकारा: तुर्की के पश्चिमी प्रांत कनक्कले के जंगल में मंगलवार को लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। कृषि एवं वानिकी मंत्री इब्राहिम युमकली ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, “हमने पूरे क्षेत्र का दो बार निरीक्षण किया है और अब मैं कह सकता हूं कि कनक्कले ईसेबत के जंगल की आग नियंत्रण में है।” उन्होंने बताया कि आग से करीब 575 हेक्टेयर तक जंगल और बाहरी भूमि प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, “लगभग 340 हेक्टेयर क्षेत्र वन है, और अन्य जंगल के बाहर ग्रामीण भूमि है।” जंगल में आग मंगलवार को पराली जलाने से भड़की थी।

Exit mobile version