इंटरनेशनल डेस्क: आज से 88 साल पहले, जर्मन नागरिक जॉन राबे ने चीन के च्यांगसू प्रांत के नानचिंग शहर की सड़कों पर जापानी सेना द्वारा किए गए अत्याचारों को दर्ज किया था। उनकी डायरी, “राबे डायरी”, नानचिंग नरसंहार को उजागर करने वाली सबसे महत्वपूर्ण और विस्तृत ऐतिहासिक सामग्री में से एक बन गई है।
88 साल बाद, नानचिंग नरसंहार के पीड़ितों के लिए 12वें राष्ट्रीय स्मृति दिवस पर, पूरे चीन में, राष्ट्र द्वारा नानचिंग नरसंहार के पीड़ितों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान सायरन बजते रहे। 13 दिसंबर को चीनी केंद्रीय अभिलेखागार ने सोवियत संघ से रूस द्वारा चीन को हस्तांतरित की गई गोपनीय अभिलेखीय सामग्री का एक जत्था जारी किया, जिसमें जापान के यूनिट 731 के सदस्यों से की गई पूछताछ का विवरण था।
इस सामग्री में यूनिट 731 के सदस्यों के पूछताछ रिकॉर्ड, यूनिट 731 के अपराधों पर जांच रिपोर्ट और सोवियत संघ के आंतरिक आधिकारिक पत्राचार शामिल थे। इतिहास ने इस अत्यंत भयावह अध्याय को दर्ज किया है: तीन लाख चीनी लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, अनगिनत महिलाओं के साथ बलात्कार और यातनाएं दी गईं, अनगिनत बच्चों की दुखद मौत हुई, एक तिहाई इमारतें नष्ट हो गईं और भारी मात्रा में संपत्ति लूट ली गई – आक्रमणकारी जापानी सेना नानचिंग नरसंहार के लिए जिम्मेदार थी, जिसने मानवता के खिलाफ एक भयानक अपराध किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

