Site icon Dainik Savera Times

China के पूर्व प्रधानमंत्री ली खछ्यांग का निधन

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं, 18वीं और 19वीं केंद्रीय समिति के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, पूर्व प्रधानमंत्री ली खछ्यांग का 27 अक्तूबर को शांगहाई में निधन हो गया। 

हाल के दिनों में ली खछ्यांग शांगहाई में आराम पर थे। 26 अक्टूबर को, ली खछ्यांग को अचानक दिल का दौरा पड़ा और सभी बचाव उपाय विफल होने के बाद 27 अक्टूबर को 00:10 बजे उनका निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे।उनका मृत्युलेख बाद में जारी किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version