Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में ISI का पूर्व प्रमुख फैज़ हामिद गिरफ्तार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सेना ने सैन्य खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज़ हामिद को हिरासत में ले लिया है। सेना के जनसम्पर्क प्रभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आईएसपीआर ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और रक्षा मंत्रालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज़ हामिद के खिलाफ किए गए ‘टॉप सिटी’ के मालिक के घर पर छापे के मामले में शिकायतों की सत्यता का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी सेना द्वारा एक विस्तृत अदालती जांच शुरू की गई थी।”

Exit mobile version