Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan के पूर्व प्रधानमंत्री किशिदा के हमलावर को दोषी करार दिया गया, 10 साल की सजा

February 19, 2025

Japan के पूर्व प्रधानमंत्री किशिदा के हमलावर को दोषी करार दिया गया, 10 साल की सजा

तोक्यो : Japan की एक अदालत ने 2023 में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर देसी पाइप बम फेंकने के आरोपी को बुधवार को दोषी करार दिया और उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। स्थानीय मीडिया ने इस बारे में खबर दी। रयुजी किमुरा (25) पर 15 अप्रैल, 2023 को पश्चिमी शहर वाकायामा में किशिदा पर हमले के लिए हत्या के प्रयास का आरोप था। इसके अलावा, उस पर विस्फोटकों और अन्य हथियारों से संबंधित कानूनों के उल्लंघन सहित चार अन्य आरोप भी लगाए गए थे।

मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था

जापान के सरकारी टेलीविजन और अन्य मीडिया के अनुसार, वाकायामा जिला न्यायालय ने अपने फैसले में किमुरा को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है, हालांकि अदालत ने यह नहीं बताया कि उसे किन पांच आरोपों में दोषी पाया गया है। फरवरी की शुरुआत में मुकदमे की शुरुआत मं किमुरा ने हत्या के प्रयास के आरोप से इनकार किया था और खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा था कि उसका किशिदा को मारने का इरादा नहीं था।

इस घटना में तत्कालीन प्रधानमंत्री को कोई चोट नहीं आई थी लेकिन दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं। किमुरा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पश्चिमी जापान के एक अन्य शहर नारा में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के लगभग एक साल बाद किशिदा पर यह हमला हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें