Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री Najib Razak को 15 साल जेल की सजा

December 28, 2025

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री Najib Razak को 15 साल जेल की सजा

कुआलालंपुर : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को मलेशिया डिवैल्पमैंट बरहाद (1 एमडीबी) से जुड़े एक मामले में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया और 15 साल की जेल की सजा सुनाई है। नजीब पर देश के उच्च न्यायालय ने 11.4 बिलियन रिंगिट (2.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है, जो उनके द्वारा ली गई रिश्वत की रकम की 5 गुनी है। नजीब को धनशोधन मामले के 21 अतिरिक्त आरोपों के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई है। धनशोधन के लिए कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। जस्टिस कॉलिन लॉरेंस सेक्वेराह ने आदेश दिया कि जेल की सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

नजीब को जुलाई 2020 में एसआरसी इंटरनैशनल से संबंधित सत्ता के दुरुपयोग के लिए 12 साल जेल की सजा सुनाई थी और 210 मिलियन रिंगिट (44.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था, जो सरकारी निवेश फंड 1 एमबीडी की एक पूर्व इकाई थी। गौरतलब है कि 2024 के फरवरी में नजीब की सजा 12 साल से घटाकर 6 साल कर दी गई थी और उनका जुर्माना घटाकर 50 मिलियन रिंगिट (10.6 मिलियन डॉलर) कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें