Site icon Dainik Savera Times

Pakistani के पूर्व मंत्री Abbas Khan Afridi का निधन, गैस विस्फोट से हुआ हादसा

पेशावर: पाकिस्तान की सियासत को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा जब खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वरिष्ठ नेता और पूर्व संघीय मंत्री अब्बास खान अफरीदी का दुखद निधन हो गया। वह कोहाट जिले में स्थित अपने आवास पर गैस रिसाव से हुए भीषण विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

-पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार

यह हादसा बृहस्पतिवार को उस वक्त हुआ जब अफरीदी अपने घर में मौजूद थे। गैस लीकेज से घर में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अफरीदी के साथ दो अन्य लोग भी झुलस गए। हालांकि, सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद अफरीदी की जान नहीं बचाई जा सकी।

अब्बास खान अफरीदी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वे पूर्व में सीनेटर और संघीय मंत्री की भूमिका निभा चुके थे। साल 2024 में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए पीएमएल-एन से भी इस्तीफा दे दिया था।

-पुलिस अधिकारियों ने की हादसे की पुष्टि

इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

उनकी मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ नेताओं और सहयोगियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अफरीदी को एक नीतिवान, प्रभावशाली वक्ता और जनहितैषी नेता के तौर पर याद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz पर लगेगा टोल! ईरान की पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमिटी ने दी मंजूरी

Exit mobile version