Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के पूर्व PM के नाती और मरियम नवाज के बेटे का हुआ निकाह, मां की खूबसूरती ने खींचा सबका ध्यान

January 18, 2026

पाकिस्तान के पूर्व PM के नाती और मरियम नवाज के बेटे का हुआ निकाह, मां की खूबसूरती ने खींचा सबका ध्यान

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के प्रमुख और पूर्व PM नवाज शरीफ के नाती और पंजाब की मरियम नवाज शरीफ के बेटे जुनैद सफदर का निकाह हो गया है। शादी से जुड़े कार्यक्रम शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुए। यह आयोजन पाकिस्तान के लाहौर में स्थित शरीफ परिवार के आवास जाती उमरा में बड़े ही भव्य अंदाज में किया गया।

जुनैद सफदर की शादी PML-N के वरिष्ठ नेता शेख रोहैल असगर की पोती शांजे अली रोहैल से हुई है। मेहंदी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ का खास अंदाज देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एमरल्ड थीम पर आधारित इस समारोह में मरियम नवाज बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आईं।

मेहंदी कार्यक्रम में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ कई खास मेहमान शामिल हुए। जुनैद सफदर ने भी अपनी मंगेतर शांजे अली रोहैल के साथ मेहंदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

शादी के कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को मेहंदी के बाद शनिवार, 17 जनवरी 2026 को निकाह संपन्न हुआ और रविवार 18 जनवरी को वलीमा आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि जुनैद सफदर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो के पूर्व अध्यक्ष सैफुर रहमान खान की बेटी आयशा सैफ खान से शादी की थी। उनका पहला निकाह लंदन में हुआ था और इस्लामाबाद में कई दिनों तक शादी का जश्न चला था।

हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया। अक्टूबर 2023 में जुनैद सफदर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की जानकारी दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें