पाकिस्तान: लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार गुलाम शब्बीर के अपहरण की खबर सामने आई है। इस मामले में लाहौर के काहना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया है कि गुलाम शब्बीर का दो दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। आगे बताया गया है कि गुलाम शब्बीर इस्लामाबाद की यात्रा पर थे। गुलाम शब्बीर के बेटे बिलाल ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शब्बीर देर रात लाहौर के खयाबन-ए-अमीन स्थित अपने आवास से निकल कर इस्लामाबाद की ओर चले गए थे।
पूर्व पीएम इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का लाहौर में अपहरण

