Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान के राष्ट्रपति पद की दौड़ में पूर्व उपराष्ट्रपति Eshaq Jahangiri हुए शामिल

June 4, 2024

ईरान के राष्ट्रपति पद की दौड़ में पूर्व उपराष्ट्रपति Eshaq Jahangiri हुए शामिल

तेहरान : ईरान के पूर्व उपराष्ट्रपति एशाक जहांगीरी ने 28 जून को देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपना पंजीकरण कराया। इसके साथ ही वह पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और ईरानी संसद के पूर्व अध्यक्ष अली लारिजानी सहित कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ राष्ट्रपति पद की दौर में शामिल हो गए हैं। जहांगीरी ने मोहम्मद खातमी के राष्ट्रपति रहते हुए 1997 से 2005 तक उद्योग और खान मंत्री के रूप में कार्य किया। वह ईरानी राजनीति में एक विवादास्पद व्यक्ति रहे हैं, आलोचक अक्सर आर्थिक मंदी के दौर में उनकी भूमिकाओं की ओर इशारा करते रहे हैं।

उपराष्ट्रपति और रूहानी के आर्थिक मामलों के प्रभारी व्यक्ति के रूप में, उन्होंने 2018 में ट्रम्प प्रशासन द्वारा लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने की कोशिश की, लेकिन रूहानी प्रशासन और उसके उत्तराधिकारी, राईसी सरकार, दोनों छह साल के आर्थिक संकट का समाधान करने में विफल रहे। संभावित उम्मीदवारों के लिए पांच दिवसीय पंजीकरण अवधि 30 मई से शुरू होकर तीन जून को समाप्त हुई। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 11 जून को प्रकाशित की जाएगी। दरअसल 19 मई को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम राईसी की मृत्यु के कारण देश में शीघ्र चुनाव आवश्यक हो गया है, जिसमें विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और छह अन्य लोगों की भी जानें गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें