Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

जापान के माउंट फ़ूजी के आरोहण के दौरान चार पर्वतारोहियों की मौत

टोक्यो: जापान में माउंट फ़ूजी पर्वत के एक बड़े गड्ढे (क्रेटर) के पास तीन पर्वतारोही मृत पाये गये, जबकि एक का रास्ते में स्वास्थ्य बिगड़ गया और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी। शिज़ुओका प्रान्त के पुलिस विभाग ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जापान की सबसे ऊंची चोटी के शिज़ुओका प्रांत की तरफ वाले हिस्से पर मृत पाए गए तीन व्यक्ति एक-दूसरे से दूर स्थित थे, जिससे संकेत मिलता है कि वे अलग-अलग पहाड़ पर चढ़ रहे होंगे।


स्थानीय पुलिस मृतकों की पहचान की पुष्टि करने और उनके मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिये जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पेशेवर पर्वतारोही कीता कुराकामी बुधवार की सुबह उस समय बेहोश हो गए जब वह लगभग 3,000 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ के यामानाशी प्रान्त के हिस्से की ओर योशिदा ट्रेल पर चढ़ रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पहाड़ के पास अचेतावस्था में पाया और अस्पताल ले गये। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह हृदय रोग से पीड़ित थे।

Exit mobile version