Site icon Dainik Savera Times

Afghanistan में शुरू हुआ चार दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान

काबुल: अफगानिस्तान में 2024 के लिए दूसरा राष्ट्रव्यापी पोलियो विरोधी चार दिवसीय अभियान सोमवार को शुरू हुआ।अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार छह जून तक चलने वाले चार दिवसीय अभियान के दौरान पांच वर्ष से कम आयु के 1.12 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो के टीके दिए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य देश के बच्चों को पक्षाघात से बचाना है।

नवनियुक्त कार्यवाहक लोक स्वास्थ्य मंत्री मावलवी नूर जलाल जलाली ने कहा कि लोक स्वास्थ्य मंत्रालय अफगानिस्तान में अपने सहयोगियों के सहयोग से पोलियो वायरस को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मार्च में बताया था कि लगातार पांच महीनों तक अफगानिस्तान में पोलियो वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Exit mobile version