Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

इंडोनेशिया में समुद्री लहरों की चपेट में आने से चार मछुआरों की डूबने से मौत

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में बुधवार तड़के एक नाव के समुद्री लहरों की चपेट में आने और चार मछुआरों की डूबने से मौत हो गई जबकि अन्य तीन लापता हैं। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने बुधवार को दी। यह दुर्घटना कथित तौर पर बनयुवांगी रीजेंसी के एक उप-जिले पुरवोहारजो में स्थानीय समयानुसार तड़के साढ़े तीन बजे हुई। पुरवोहरजो पुलिस प्रमुख बुदी हरमावन ने प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर कहा कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में 27 मछुआरे सवार थे। नाव ग्राजगन गांव में एक बंदरगाह की ओर जाते समय ऊंची लहरों में समा गई।

Exit mobile version