Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वांगतोंग प्रांत में चार इंटरसिटी लाइनें जुड़ गयी

May 26, 2024

क्वांगतोंग प्रांत में चार इंटरसिटी लाइनें जुड़ गयी

चीन के क्वांगतोंग प्रांत में चार इंटरसिटी लाइनें 26 मई को जुड़ गयी। इस तरह पांच शहरों को जोड़ने वाली पूर्व-पश्चिम यातायात धमनी स्थापित हुई, जिसकी कुल लंबाई 258 किमी. है। यात्रियों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए चार इंटरसिटी लाइनों का संचालन सार्वजनिक बस की तरह किया जाएगा। दोनों ट्रैन में समय का अंतराल 26 मिनट होगा।

बताया जाता है कि पर्यटक रेलवे टिकट प्रणाली और इंटरसिटी रेलवे व सार्वजनिक परिवहन की टिकट प्रणाली से इंटरसिटी लाइनें का टिकट खरीद सकते हैं। यात्रियों को इंटरसिटी रेलवे में मेट्रो की तरह सुविधा मिलेगी। क्वांगतोंग में चार इंटरसिटी लाइनों के जुड़ने के बाद क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया में सबसे लंबा मेट्रो उपलब्ध होगा। इससे क्वांगचो प्रांत के क्वांगचो, फोशान, चाओछिंग, तोंगक्वान और ह्वीचो आदि शहरों के बीच संपर्क मजबूत होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें