Site icon Dainik Savera Times

अफगानिस्तान के पाक्तिया में हुई सड़क दुर्घटना में चार की मौत, 10 घायल

गरदेज: अफगानिस्तान के पाक्तिया प्रांत में हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता मोनिब जादरान ने बताया कि प्रांत की राजधानी गरदेज शहर के बाहर हलीम काला इलाके में तकनीकी खराबी के कारण कार पलटने से हुई इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पिछले पांच दिनों में पाक्तियां प्रांत में हुई यह दूसरी सड़क दुर्घटना है। पक्तिया प्रांत में इसी तरह की एक सड़क दुर्घटना में शनिवार को 13 यात्री घायल हो गए थे, जबकि अफगानिस्तान में शुक्रवार से अब तक हुए सड़क हादसों में 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी और 36 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में खस्ताहाल सड़कें, भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चालक द्वारा की गई लापरवाही और यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी इस तरह की भीषण सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार है।

Exit mobile version