Site icon Dainik Savera Times

ब्राज़ील में चक्रवात की चपेट में आने से चार की मौत

साओ पाउलो: ब्राजील के सबसे दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार को घर में पानी भर जाने से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और एक जोड़े की उस समय मौत हो गई, जब उनकी कारें बाढ़ में बह गईं।

रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के कारण अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे राज्य के 15 से अधिक शहरों में बाढ़ आ गई, इसमें राज्य की राजधानी पोटरे एलेग्रे भी शामिल है।इसके पहले जून में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात से देश में 16 लोगों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version