Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में आईईडी विस्फोट में चार की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में हुए विस्फोट में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों ने स्थानीय अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

Exit mobile version