Site icon Dainik Savera Times

Bangladesh में अंतरिम सरकार के चार और सलाहकारों ने ली शपथ, खबर में जानें उनके नाम

ढाका: बंगलादेश की अंतरिम सरकार के चार और सलाहकारों ने शुक्रवार को शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राजधानी ढाका में राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। नए सलाहकारों में वहीदुद्दीन महमूद (अर्थशास्त्री), अली इमाम मजूमदार (पूर्व कैबिनेट सचिव), मुहम्मद फ़ौज़ुल कबीर खान (पूर्व बिजली सचिव) और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहाँगीर आलम चौधरी शामिल है।

नये सलाहकारों के साथ अंतरिम सरकार में सलाहकारों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी। पांच अगस्त को प्रधान मंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली नई अंतरिम सरकार ने 8 अगस्त को शपथ ली थी।

Exit mobile version