Site icon Dainik Savera Times

पश्चिमी तट में इजरायली सेना की गोलीबारी में 4 फिलिस्तीनियों की हुई मौत, हमला अब भी जारी

रामल्लाह: फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिमी तट के शहर रामल्लाह के कफ्र निमाह गांव में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनी मारे गए हैं। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार, सोमवार को एक इजरायली विशेष बल ने गांव के पास एक वाहन पर गोलीबारी की और फिर गांव में घुसने के लिए आगे बढ़े, जिसके बाद वहां टकराव शुरू हो गया।

आधिकारिक फिलिस्तीनी आंकड़ों के हवाले से बताया कि अक्टूबर 2023 से लेकर अब तक पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम में इजरायली सेना द्वारा 530 से अधिक फिलिस्तीनियों की हत्या की गई है। हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। उस हमले में 1,200 लोग मारे गये थे और 200 से ज्यादा को बंधक बना लिया गया था। उसके बाद से इजरायल ने गाजा पट्टी पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया है जो अब भी जारी है।

Exit mobile version