Site icon Dainik Savera Times

होंडुरास में बस के नदी में गिरने से चार लोगों की हुई मौत, 27 घायल

तेगुसिगाल्पा: होंडुरास में रविवार को प्रवासियों को ले जा रही एक बस के नदी में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग 03 बजे होंडुरास के सांता रोजा डी कोपन के उत्तर-पश्चिमी में हुई, जब ‘बस अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर हिगुइटो नदी में गिर गई।’

बस में सवार प्रवासी, मुख्य रूप से वेनेजुएला से अमेरिका जा रहे थे। मृतकों में से केवल ड्राइवर के सहायक की पहचान की गई है, जबकि अन्य दो पुरुषों और एक महिला के पास कोई दस्तावेज नहीं था। स्थानीय अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं

Exit mobile version