Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलीपींस में भूस्खलन से चार लोगों की मौत

October 26, 2023

फिलीपींस में भूस्खलन से चार लोगों की मौत

मनीला: फिलीपींस के क्यूज़ोन प्रांत के एक दूरदराज के गांव में हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई है। फिलीपीन वायु सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फिलीपीन वायु सेना के सार्वजनिक मामलों के कार्यालय के प्रमुख कर्नल मा़ कॉन्सुएलो कैस्टिलो ने कहा कि मंगलवार रात गांव में हुए भूस्खलन में दबे चार लोगों के शव बुधवार को निकाले गए। प्रांत के स्थानीय और सैन्य अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि भूस्खलन से पहाड़ की तलहटी में पांच घर दब गए। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों में एक गर्भवती महिला, उसका पति और दो अन्य पुरुष, पहाड़ी किसान थे। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें