Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में“थ्येनकोंग कक्षा”का चौथा पाठ सफल

September 22, 2023

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में“थ्येनकोंग कक्षा”का चौथा पाठ सफल

21 सितंबर को दोपहर बाद, “थ्येनकोंग कक्षा”का चौथा पाठ चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में पढ़ाया गया। शनचो-16 अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष यात्री चिंग हाईफंग, चू यांगचू, क्वेइ हाईछाओ अधिकांश युवा लोगों के लिए एक अद्भुत अंतरिक्ष विज्ञान कक्षा लेकर आए। यह पहली बार था जब चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगथ्येन प्रायोगिक केबिन में पाठ पढ़ाया।

लगभग 48 मिनट के पाठ के दौरान, तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन के मंगथ्येन प्रायोगिक केबिन के कामकाजी और जीवित दृश्यों का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन और परिचय दिया। इसके साथ ही, उन्होंने गोलाकार ज्वाला प्रयोग, अद्भुत “पिंग पोंग” प्रयोग आदि प्रयोगों का प्रदर्शन किया और इन प्रयोगों के पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया। पाठ पढ़ाने के दौरान, अंतरिक्ष यात्रियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से जमीन पर शिक्षकों और छात्रों के साथ वास्तविक समय पर इंटरैक्टिव संचार किया।

मौजूदा कार्यक्रम के दौरान राजधानी पेइचिंग, भीतरी मंगोलिया के अल्क्सा प्रिफेक्चर, शैनशी प्रांत के यानआन शहर, आनहुई प्रांत के थोंगछंग शहर, और चच्यांग प्रांत के निंगपो शहर में पाँच जमीनी कक्षाएं खोलीं, लगभग विद्यार्थियों के 2800 प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। बताया गया है कि चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास चरण के दौरान, “थ्येनकोंग कक्षा” अंतरिक्ष शिक्षण गतिविधियों को अंजाम देना जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें