Site icon Dainik Savera Times

चौथे संयुक्त राष्ट्र विश्व डेटा फोरम का समापन 

चौथे संयुक्त राष्ट्र विश्व डेटा फोरम का समापन चीन के चेच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में हुआ। इस मौके पर फोरम का मुख्य दस्तावेज “हांगचो घोषणा पत्र” औपचारिक रूप से जारी किया गया। हांगचो घोषणा पत्र में डेटा के शासन से संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। क्योंकि उच्च गुणवत्ता, समय पर, खुला और सहनशील डेटा अनवरत विकास लक्ष्य को तेजी से पूरा करने और कई संकटों का सामना करने का कुंजीभूत हिस्सा है।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक मामलात विभाग के सांख्यिकी ब्यूरो की उप निदेशक फ्रांसेस्का के अनुसार हांगचो घोषणा पत्र में पेश किये गये सिद्धांतों का लक्ष्य डेटा को वास्तव में उपयोग करने योग्य, प्रभावी, कार्यात्मक, साझा करने योग्य और पुन: प्रयोज्य बनाना है।

एक खुले और समावेशी डेटा इकोसिस्टम के निर्माण के अलावा, इस फोरम के दौरान डेटा टेक्नोलॉजी इनोवेशन भी एक महत्वपूर्ण विषय है। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के उप निदेशक माओ योफ़ंग ने कहा कि आमतौर पर यह माना जाता है कि डेटा कॉन्सेप्ट और डेटा एप्लिकेशन टेक्नोलॉजी के इनोवेशन में तेजी लाना, सांख्यिकी क्षेत्र में सहयोग व आदान-प्रदान को मजबूत करना, समृद्ध और विस्तृत सांख्यिकीय डेटा और उन्नत और कुशल तकनीकी साधनों के साथ वैश्विक आर्थिक पुनरुत्थान को बढ़ावा देना जरूरी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version