Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

14वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फ्रांसीसी फिल्म सप्ताह 

April 23, 2024

14वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फ्रांसीसी फिल्म सप्ताह 

14वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 18 से 27 अप्रैल तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। मौजूदा फिल्म महोत्सव ने विशेष तौर पर “फ्रांसीसी फिल्म सप्ताह” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

बताया गया है कि “फ्रांसीसी फिल्म सप्ताह” के दौरान, “थ्येनथान पुरस्कार” में शामिल फिल्म “ए रियल जॉब” और “ट्रिस्टाना”, “मैनन ऑफ द स्प्रिंग”, “लुमियर”, “माई न्यू फ्रेंड्स” आदि 30 फिल्में पेइचिंग के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनके विषय और शैली अलग-अलग हैं। ये फिल्में व्यापक चीनी फिल्म प्रशंसकों के लिए एक अद्भुत फ्रेंच प्रकाश और छाया यात्रा शुरू कर सकेंगी। 

उल्लेखनीय बात यह है कि साल 2024, चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और चीन-फ्रांस संस्कृति और पर्यटन वर्ष है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्वपूर्ण माध्यम और कड़ी के रूप में फिल्म अपने अद्वितीय कलात्मक आकर्षण के माध्यम से सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा देने में अनूठी भूमिका निभाती है।

बताया गया है कि मौजूदा पेइचिंग फिल्म महोत्सव के दौरान, “थ्येनथान पुरस्कार” के आयोजन के अलावा, “पेइचिंग प्लानिंग·थीम फोरम”, फिल्म कार्निवल और कॉलेज छात्र फिल्म महोत्सव सहित 100 से अधिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहली बार “इंटरनेशनल लिविंग रूम” और लघु फिल्म इकाई को जोड़ा गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें